फ्रांसीसी फुटबॉल कोच डेसचैम्प्स ने रचा इतिहास, तोड़ा यह रिकॉर्ड

france-coach-deschamps-contract-extended-to-2022-world-cup
[email protected] । Dec 11 2019 1:01PM

फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस ने कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के करार को 2022 में कतर में होने वाले विश्व कप तक बढ़ा दिया है। डेसचैम्प्स की कप्तानी में फ्रांस ने 1998 में विश्व कप का खिताब जीता था। नये करार के साथ डेसचैम्प्स टीम के साथ सबसे लंबे समय तक कोच बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं।

पेरिस। फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस ने कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के करार को 2022 में कतर में होने वाले विश्व कप तक बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा फ्रांस फुटबाल महासंघ के संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने 11 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड

डेसचैम्प्स की कप्तानी में फ्रांस ने 1998 में विश्व कप का खिताब जीता था। वह 2012 से राष्ट्रीय टीम के कोच है। नये करार के साथ डेसचैम्प्स टीम के साथ सबसे लंबे समय तक कोच बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। वह इस मामले में माइकल हिडालगो को पछाड़ सकते है। हिडालगो जनवरी 1976 से जून 1984 तक टीम के कोच थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़