पूर्व स्पिनर का दावा, गांगुली ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद को किया खत्म

ganguly-eradicated-factionalism-and-regionalism-from-indian-cricket-says-dilip-doshi
[email protected] । Nov 8 2019 9:02AM

पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी ने कहा कि मैं आपको कह सकता हूं कि हमारे दिनों में आप भारत के लिए तभी खेल सकते थे अगर आप उत्तर भारत के उत्तर भारतीय या मुंबई के महाराष्ट्रियन या दक्षिण से हों।

नयी दिल्ली। बायें हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद खत्म करने का श्रेय गुरुवार को पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिया। ‘विजार्ड्स- द स्टोर आफ इंडियन स्पिन बालिंग’ किताब के विमोचन के दौरान दोशी ने कहा, ‘‘मैं आपको कह सकता हूं कि हमारे दिनों में आप भारत के लिए तभी खेल सकते थे अगर आप उत्तर भारत के उत्तर भारतीय या मुंबई के महाराष्ट्रियन या दक्षिण से हों। बिहार जैसे पूर्वी राज्यों का क्रिकेटर भारतीय टीम में खेलने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता था।’’ 

इसे भी पढ़ें: रोहित ने BCCI अध्यक्ष गांगुली को दिया आश्वासन, कहा- पहला T20 खेलेगी टीम

इस किताब के लेखक अनिंदय दत्त हैं। दोशी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में एकजुटता और भारतीयता लाने वाले पहले भारतीय सौरव हैं। टाइगर (पटौदी) भी थे लेकिन सौरव सबसे आगे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़