भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को ऐन मौके पर मिला ओलंपिक में खेलने का मौका, तोक्यो रवाना

ऐन मौके पर ओलंपिक में जगह बनाने वाली गोल्फर दीक्षा तोक्यो रवाना हो गयी है।दीक्षा रिजर्व खिलाड़ियों में थी लेकिन दूसरे खिलाड़ी के नाम वापिस लेने के बाद उसे खेलने कामौका मिला। अदिति अशोक भी तोक्यो में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
तोक्यो। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ऐन मौके पर ओलंपिक में खेलने का मौका मिलने के बाद शनिवार को तोक्यो रवाना हो गई। महिलाओं की गोल्फ स्पर्धा चार अगस्त से शुरू होगी।
BREAKING NEWS Paula Reto (RSA) has withdrawn frm Tokyo & Austria declined reallocation for Sarah Schober; position has been reallocated by IGF to our Diksha Dagar. Best wishes to her.
— IndianGolfUnion (@IndianGolfUnion) July 28, 2021
इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतिम आठ की उम्मीदें कायम रखी
दीक्षा ने रवानगी से पहले कहा ,‘‘ एशियाई खेलों और ओलंपिक में देश के लिये खेलना मेरा सपना है।मैं देश के लिये पदक जीतना चाहती हूं। इसके लिये मेहनत करती रहूंगी।’’ दीक्षा रिजर्व खिलाड़ियों में थी लेकिन दूसरे खिलाड़ी के नाम वापिस लेने के बाद उसे खेलने कामौका मिला। अदिति अशोक भी तोक्यो में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
अन्य न्यूज़












