दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतिम आठ की उम्मीदें कायम रखी

India womens hockey team

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतिम आठ की उम्मीदें कायम रखी है।दक्षिण अफ्रीका के लिये टैरिन ग्लास्बी, कप्तान एरिन हंटर और मारिजेन मराइस ने गोल दागे। भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाये या ड्रॉ खेले।

तोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम ने निचली रैंकिग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को आखिरी ग्रुप मैच में 4 . 3 से हराकर ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। भारत के लिये वंदना कटारिया ने तीन जबकि नेहा गोयल ने एक गोल किया।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री सोढ़ी का ऐलान, गोल्ड जीतने पर टीम में शामिल पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को देंगे 2.25 करोड़

दक्षिण अफ्रीका के लिये टैरिन ग्लास्बी, कप्तान एरिन हंटर और मारिजेन मराइस ने गोल दागे। भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाये या ड्रॉ खेले।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़