टोक्यो पैरालिंपिक: हरविंदर सिंह में जीता कांस्य पदक, भारत की पदक तालिका 13 हुई

Harvinder Singh
अंकित सिंह । Sep 3 2021 6:13PM

रोमांच से भरे मुकाबले में हरविंदर ने पदक के प्लेऑफ में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को 6-5 से हराकर मौजूदा खेलों में भारत की पदक तालिका को 13 पर पहुंचा दिया।

भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह में टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में में कांस्य पदक जीता है। रोमांच से भरे मुकाबले में हरविंदर ने पदक के प्लेऑफ में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को 6-5 से हराकर मौजूदा खेलों में भारत की पदक तालिका को 13 पर पहुंचा दिया। 1960 के बाद आज पहली बार पैरा तीरंदाजी में भारत को पदक मिला है।

किम ने जहां 8 पर निशाना लगाया तो वही हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना लगाया और मेडल अपने नाम किया। हालांकि दोनों खिलाड़ी 5 सेट के खेल के बाद 5-5 की बराबरी पर थे। इसके बाद शूटऑफ शुरू हुआ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़