IFL 2026-26: पूर्व चैंपियन Aizawl FC को Namdhari ने आखिरी पलों में रोका, पहला Match ड्रॉ पर खत्म

प्रतिरूप फोटो
AI Generated
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 28 2026 9:55AM
इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 के उद्घाटन मैच में मेजबान नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी और पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी ने 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। आइजोल ने पहले हाफ में बढ़त बनाई, लेकिन अब्दुलाये डियालो ने अतिरिक्त समय में गोल कर नामधारी को एक अंक दिलाया।
पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी और मेजबान नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी ने शुक्रवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र के शुरूआती मैच में 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला।
पूर्व चैंपियन आईजोल एफसी के लिए 43वें मिनट में वनलालहरियातजुआला ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन सेनेगल के स्ट्राइकर अब्दुलाये डियालो ने आखिरी सीटी बजने से पहले अतिरिक्त समय के छठे मिनट में गोल करके स्कोर बराबर किया जिससे पंजाब की टीम ने डिविजन दो सत्र के पहले मैच में एक अंक जुटाया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़
















