CWG 2022: कुश्ती में भारत को मिला छठा गोल्ड मेडल, नवीन ने पाकिस्तान के पहलवान को किया चित

naveen kushti
Twitter @ Anurag thakur
अंकित सिंह । Aug 6 2022 11:09PM

भारतीय पहलवान नवीन ने पाकिस्तान के पहलवान शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया है। यह मुकाबला फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम वर्ग में था। कुश्ती में भारत की ओर से अब तक बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीते थे। अब इसमें छठा नाम नवीन का भी जुड़ गया है।

भारत के लिए आज एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल्स की बारिश हुई है। भारत ने आज अब तक तीन गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं। भारतीय पहलवान नवीन ने पाकिस्तान के पहलवान शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया है। यह मुकाबला फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम वर्ग में था। कुश्ती में भारत की ओर से अब तक बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीते थे। अब इसमें छठा नाम नवीन का भी जुड़ गया है।

मैच में शुरू से ही नवीन ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया। नवीन ने नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया था। इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी थी। खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नवीन की जीत #NewIndia की भावना को दर्शाती है। राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे 19 वर्षीय नवीन ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने की प्रतियोगिता में अपना रास्ता बनाया। फाइनल में उनका आक्रामक खेल भारतीय कुश्ती में एक और सितारे के उभरने का प्रतीक है!

All the updates here:

अन्य न्यूज़