खेल मंत्री सोढ़ी का ऐलान, गोल्ड जीतने पर टीम में शामिल पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को देंगे 2.25 करोड़

अंकित सिंह । Jul 30, 2021 5:55PM
आज के मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों के पूल ए में अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हराया। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम की खूब वाहवाही हो रही है। इन सबके बीच पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बड़ा ऐलान किया है। गुरमीत सिंह सोढ़ी के अनुसार टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को अब एक टीम के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर व्यक्तिगत रूप से 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे।
आज के मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये। जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।Punjab Sports Minister Rana Gurmeet Singh Sodhi announces that the state's hockey players participating in #TokyoOlympics would now get Rs 2.25 crore individually on winning the gold medal as a team.
— ANI (@ANI) July 30, 2021
(File pic) pic.twitter.com/b09YEoxK9y