Asian Para Games: पावरलिफ्टर अशोक ने 65 किग्रा वर्ग में 192 किलो उठाकर जीता रजत पदक

भारतीय पावरलिफ्टर अशोक ने 20 अक्टूबर को नागोया में एशियाई पैरा खेलों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के सोनीपत निवासी अशोक ने अपने दूसरे प्रयास में 192 किलो भार उठाया, जबकि चीन के जोउ यि ने 216 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत के अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 65 किलो पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। पिछली बार कांस्य जीतने वाले 37 वर्ष के अशोक ने 192 किलो वजन उठाया। चीन के पैरालम्पिक चैम्पियन जोउ यि ने 216 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
इंडोनेशिया के मारगोनो को कांस्य पदक मिला। अशोक ने 187 किलो के साथ शुरूआत की जबकि दूसरे प्रयास में 192 किलो वजन उठाया। वह अंतिम प्रयास में 201 किलो नहीं उठा सके।
सोनीपत जिले के गोहाना के रहने वाले अशोक को बचपन में पोलियो हो गया था। पैरा पावरलिफ्टिंग एक बेंच प्रेस प्रतियोगिता है जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत की परीक्षा ली जाती है। इसमें केवल एक ही स्पर्धा होती है लेकिन खिलाड़ी अलग-अलग वजन श्रेणियों में हिस्सा लेते हैं।
पावरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के कूल्हों या पैरों में कोई शारीरिक अक्षमता होती है। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार आठ प्रतियोगियों में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 190 किलो वजन उठाया।
वह अगले दो प्रयास में 195 किलो वजन नहीं उठा सके। मलेशिया के अनक गस्टिन ने 225 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाआं के 61 किलो तक के वर्ग में सुमन देवी छठे और सीमा रानी सातवें स्थान पर रहीं।
सुमन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 101 किलो रहा जबकि सीमा के दो प्रयास नाकाम रहे और एकमात्र वैध प्रयास में उन्होंने 96 किलो वजन उठाया।
अन्य न्यूज़













