भारतीय महिलाएं हॉकी टीम का कमाल, जापान को रौंदकर दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा

Indian team
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Nov 6 2023 1:14PM

रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-0 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम फॉर्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान को 4-0 से हराकर दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने संगीता कुमारी (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लारेमसियामी (57वें) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) के गोल की मदद से दो बार की चैंपियन को मात दी है। फ्ल़लाइट की समस्या के कारण मैच 50 मिनट देर से शुरू हुआ था। 

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान भारतीय टीम फॉर्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल दाग कर भारत 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद जापान ने आक्रमण तेज किया और 22वें मिनट में टीम ने गोल भी दागा। 

हालांकि, भारतीय कप्तान ने वीडियो रेफरल लिया, जिसमें गोल को फाउल करार दिया गया। 46वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल नेहा ने पेनाल्टी कार्नर से दागा। 52वें मिनट पर जापान को गोल करने का मौका मिला। डी में जापान के खिलाड़ी को गलत तरीके से रोकने के कारण जापान को पेनाल्टी मिला, लेकिन भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने गोल बचा लिया। 

इसके अलावा 57वें मिनट भारत ने तीसरा गोल पेनाल्टी कॉर्नर से दागा। 60वें मिनट में वंदना कटारिया ने मैदानी गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। भारत की दीप ग्रेस एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि झारखंड की संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़