Jannik Sinner का भी ‘सनशाइन डबल’, लेहेका को हराकर मियामी ओपन जीता

एरिना सबालेंका के बाद यानिक सिनर ने मियामी ओपन पुरूष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। इस दौरान उन्होंने जिरि लेहेका को 6- 4, 6- 4 से हराया। सिनर का भी ‘सनशाइन डबल’ पूरा हो गया। बता दें कि, सबालेंका ने कोको गाफ को हराकर महिला एकल खिताब जीता था।
यानिक सिनर ने जिरि लेहेका को 6- 4, 6- 4 से हराकर मियामी ओपन पुरूष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। एरिना सबालेंका के बाद सिनर का भी ‘सनशाइन डबल’ पूरा हो गया। बता दें कि, सबालेंका ने कोको गाफ को हराकर महिला एकल खिताब जीता था।
फिलहाल, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन एक साथ जीतने को ‘सनशाइन डबल’ कहा जाता है और 2017 में रोजर फेडरर के बाद यह कमाल करने वाले सिनर दूसरे पुरूष खिलाड़ी हैं। वहीं, सिनर ने तीन साल पहले भी मियामी ओपन जीता था। पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण निलंबन की वजह से वह इस टूर्नामेंट से बाहर रहे थे।
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी सिनर ने मुकाबले में अपने पहले सर्विस पर 92 प्रतिशत अंक जीते और पूरे मैच के दौरान मिले तीनों ब्रेक पॉइंट बचाए। इस जीत के साथ उन्होंने मास्टर्स 1000 मुकाबलों में बिना सेट गंवाए अपनी जीत की सीरीज को 17 तक पहुंचा दिया।
मुकाबले के बाद सिनर ने कहा कि, हमने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है इसलिए मैं बेहद खुश हूं। अब घर लौटने को लेकर उत्साहित हूं। पहील बार सनशाइन डबल हासिल करना मेरे लिए अविश्वसनीय है मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये संभव हो पाएगा।
The 26th Jannik Sinner trophy lift…
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) March 30, 2026
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
2-time Miami Open Champion.
Playing untouchable tennis. 🇮🇹🦊
pic.twitter.com/oHTiUa8KM4
अन्य न्यूज़














