Kylian Mbappe के स्टॉपेज टाइम पेनल्टी से रियल मैड्रिड की जीत, बार्सिलोना से फासला घटा

Kylian Mbappe
प्रतिरूप फोटो
X
Ankit Jaiswal । Feb 2 2026 9:45PM

विनीसियस जूनियर के शुरुआती गोल और किलियन एम्बाप्पे के इंजरी टाइम पेनल्टी की मदद से रियल मैड्रिड ने 10 खिलाड़ियों वाली रयो वायेकानो को 2-1 से हराया। इस महत्वपूर्ण जीत ने मैड्रिड को ला लीगा अंक तालिका में बार्सिलोना के बेहद करीब पहुंचा दिया है।

रियल मैड्रिड ने सैंटियागो बर्नाबेउ में रयो वायेकानो के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की हैं। मुकाबले के इंजरी टाइम में किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

बता दें कि इस जीत के साथ रियल मैड्रिड एक बार फिर ला लीगा खिताब की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है और वह तालिका में शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे है। इससे पहले बार्सिलोना ने एल्चे को हराकर दबाव बढ़ा दिया था।

मैच की शुरुआत में रियल मैड्रिड को झटका तब लगा जब जूड बेलिंघम को बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण केवल 10 मिनट बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा हैं। टीम घोषणा के समय उन्हें और विनीसियस जूनियर दोनों को दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि विनीसियस जूनियर ने इन प्रतिक्रियाओं का जवाब अपने खेल से दिया और 15वें मिनट में शानदार व्यक्तिगत प्रयास के बाद गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई हैं। इस गोल के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया और दर्शकों का समर्थन भी लौट आया।

दूसरे हाफ में रयो वायेकानो ने जोरदार वापसी की और 49वें मिनट में होर्खे डे फ्रूटोस ने बराबरी का गोल कर दिया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, 80वें मिनट में पाथे सिसे को रेड कार्ड मिलने के बाद रयो को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, फिर भी मुकाबला आखिरी क्षणों तक बराबरी पर बना रहा।

मैच के अंतिम पलों में ब्राहिम दीआज़ पर हुए फाउल के बाद मिले पेनल्टी पर किलियन एम्बाप्पे ने संयम दिखाते हुए गोल किया और अपनी हालिया शानदार फॉर्म को जारी रखा हैं। यह उनका पांच मैचों में आठवां गोल रहा।

इससे पहले एम्बाप्पे एक आसान मौका चूक भी गए थे, जबकि गोलकीपर थिबो कोर्टुआ ने एक-एक के स्कोर पर अहम बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा।

मैच के बाद रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो आर्बेलोआ ने कहा कि चैंपियंस लीग में हार के बाद यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए बेहद जरूरी थी और खिलाड़ियों ने पूरी जान लगा दी।

वहीं रयो वायेकानो के लिए यह हार चिंता बढ़ाने वाली रही हैं क्योंकि टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और अब रेलिगेशन जोन के बेहद करीब पहुंच गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़