FIFA महिला विश्व कप: मार्टा के रिकॉर्ड 17वें गोल की बदौलत ब्राजील अंतिम 16 में पहुंचा

marta-scores-record-17th-world-cup-goal-as-brazil-advance-to-knockouts

ऑस्ट्रेलिया ने सैम केर के चार गोलों की बदौलत जमैका को 4-1 से शिकस्त दी और वह गोल अंतर के हिसाब से ब्राजील से ऊपर है। केर इस तरह विश्व कप में हैट्रिक करने वाली आस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं।

वालेंसिएनेस। मार्टा के रिकॉर्ड 17वें गोल की बदौलत ब्राजील ने इटली को 1-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप के अंतिम 16 में प्रवेश किया। मार्टा पुरूष और महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गयीं। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रुप सी के मुकाबले में 74वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को अंक दिलाये। यह मार्टा का विश्व कप में 17वां गोल था।

इसे भी पढ़ें: Copa America: ईडुआरडो वर्गास की दो गोल से चिली ने जापान को 4-0 से रौंदा

मार्टा इस गोल के साथ पूर्व बायर्न म्यूनिख और लाजियो के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के बाद विश्व कप में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयीं। हालांकि ब्राजीली टीम इस जीत के बावजूद ग्रुप में इटली के बाद दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया ने सैम केर के चार गोलों की बदौलत जमैका को 4-1 से शिकस्त दी और वह गोल अंतर के हिसाब से ब्राजील से ऊपर है। केर इस तरह विश्व कप में हैट्रिक करने वाली आस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़