गुप्टिल ने धोनी के रन आउट पर कहा, किस्मत ने हमारा साथ दिया था

martin-guptill-says-that-lucky-enough-to-get-a-direct-hit-on-dhoni-run-out

मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी।

लंदन। मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी। 

धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था। गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किये गये वीडियो में कहा कि मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है। किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़