दिल्ली के नन्हें चैंपियंस के लिए MCD का तोहफा: Under-9 और Under-11 Football-Cricket League का होगा शानदार आगाज

MCD Delhi Sports
प्रतिरूप फोटो
ANI

दिल्ली नगर निगम द्वारा प्राथमिक स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग में फुटबॉल और क्रिकेट लीग की शुरुआत एक रणनीतिक पहल है। यह योजना डिजिटल प्रबंधन के जरिए जमीनी प्रतिभाओं को वैश्विक मानकों पर निखारने और दिल्ली में प्रतिस्पर्धी खेल ढांचे को मजबूत करने का लक्ष्य रखती है। एमसीडी स्कूल लीग, दिल्ली जूनियर स्पोर्ट्स और ग्रासरूट फुटबॉल क्रिकेट दिल्ली इसके मुख्य कीवर्ड हैं।

राजधानी दिल्ली में फुटबॉल और क्रिकेट खेलने वाले हजारों नन्हे खिलाड़ियों को जल्द ही अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शहरव्यापी मंच मिल सकता है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए मिनी फुटबॉल और क्रिकेट लीग शुरू करने की तैयारी में है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को निखारना और नियमित प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इस लीग का आयोजन अक्टूबर से शुरू किए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें नियमित प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।

प्रस्ताव के अनुसार फुटबॉल और क्रिकेट दोनों खेलों में 84-84 टीमें हिस्सा लेंगी। एमसीडी के 12 जोन से सात-सात टीमें उतारी जाएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में एक टीम एमसीडी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी, जबकि अन्य छह टीमें निजी स्कूलों, खेल अकादमियों, संस्थागत क्लबों और स्थानीय टीमों से होंगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निजी टीमों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। एमसीडी स्कूलों के विद्यार्थियों और टीमों के लिए भागीदारी पूरी तरह निशुल्क होगी, जबकि निजी संस्थानों और अकादमियों से निर्धारित पंजीकरण एवं प्रबंधन शुल्क लिया जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सुनियोजित प्रतियोगी ढांचा तैयार करना है, ताकि नगर निगम स्कूलों के बच्चों को भी शहर की अन्य स्कूलों, खेल अकादमियों और स्थानीय टीमों के साथ नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके।’’

अधिकारियों के अनुसारलीग के संचालन के लिए एक ‘डिजिटल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पोर्टल’ भी विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण, आयु सत्यापन, मैच कार्यक्रम, लाइव स्कोर, आंकड़ों का रिकॉर्ड और खिलाड़ियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाएगी। विजेता टीमों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी, हालांकि इसकी राशि अभी तय नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़