रिकॉर्ड पांच लाख 60 हजार डॉलर में बिके बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के जूते/

zordan

महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के जूते सोथबी नीलामीघर की नीलामी में पांच लाख 60 हजार डॉलर में बिके जो बास्केबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है।जोर्डन के जूतों ने‘मून शू’ के रिकॉर्ड को तोड़ा जो नाइकी के शुरुआती जूतों में से एक है।सोथबी की जुलाई 2019 की नीलामी में ‘मून शू’ चार लाख 37 हजार डॉलर में बिके थे।

न्यूयॉर्क। महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के मैच के दौरान पहने गए ‘एयर जोर्डन’ जूते सोथबी नीलामीघर की नीलामी में पांच लाख 60 हजार डॉलर में बिके जो बास्केबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है। सफेद, काले और लाल रंग के यह जूते माइकल जोर्डन के लिए 1985 में बनाए गए थे और उन्होंने इस पर आटोग्राफ दिए हैं। जोर्डन के जूतों ने ‘मून शू’ के रिकॉर्ड को तोड़ा जो नाइकी के शुरुआती जूतों में से एक है। सोथबी की जुलाई 2019 की नीलामी में ‘मून शू’ चार लाख 37 हजार डॉलर में बिके थे।

इसे भी पढ़ें: यूनिस खान ने बताया, क्यों विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना करना सही नहीं

सोथबी ने इस जूते के एक लाख से डेढ़ लाख डॉलर में बिकने का अनुमान लगाया था लेकिन नीलामी के दौरान जूते के लिए इससे कहीं अधिक की बोली लगी। एयर जोर्डन वन जूते का पहला मॉडल था जिसे नाइकी ने विशेष रूप से माइकल जोर्डन के लिए तैयार किया था। माइकल जोर्डन ने ये जूते एनबीए में अपने पहले सत्र में पहने थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़