ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए रोहित और धोनी

ms-dhoni-rohit-sharma-on-their-way-to-australia-for-odi-series
[email protected] । Jan 7 2019 6:22PM

भारतीय टीम के आलराउंडर केदार जाधव वनडे ने एम एस धोनी और रोहित शर्मा के साथ फोटो साझा की।

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित भारतीय वनडे टीम के सदस्य शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिये सोमवार को रवाना हुए। बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों ने दोपहर को फ्लाइट पकड़ी। आलराउंडर केदार जाधव वनडे टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने रवानगी से पहले धोनी और रोहित के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की।

इसे भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत में पुजारा, बुमराह का शानदार प्रदर्शन

जाधव ने ट्वीट किया कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शमा के साथ आस्ट्रेलिया रवाना। रोहित भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह अपने बच्चे के जन्म के बाद मुंबई वापस आ गये थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़