भारतीय हॉकी के लिए अगले तीन से चार महीने काफी महत्वपूर्ण होंगे: ग्राहम रीड

next-3-4-months-will-be-crucial-for-indian-hockey-says-coach-graham-reid

हॉकी इंडिया ने सोमवार से बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में शुरू हो रहे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 34 संभावित कोर खिलाड़ियों की घोषणा की जिसके बाद रीड ने यह बयान दिया।

नयी दिल्ली। पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि भारतीय हॉकी के लिए अगले तीन से चार महीने काफी महत्वपूर्ण होंगे और नवंबर में तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर से पहले प्रदर्शन में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। हॉकी इंडिया ने सोमवार से बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में शुरू हो रहे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 34 संभावित कोर खिलाड़ियों की घोषणा की जिसके बाद रीड ने यह बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने महिला जूनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिये 33 खिलाड़ियों का चयन किया

रीड ने कहा कि हम एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल में अपने पिछले प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे और आपस में कमजोरियों पर चर्चा करेंगे और देखेंगे कि नवंबर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफिकेशन से पहले कैसे सामूहिक रूप से प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार महीने महत्वपूर्ण होंगे और हम जो भी करेंगे उसका लक्ष्य खेल के सभी पहलुओं में सुधार करने पर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: FIH series final: चिली के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का पलड़ा भारी

कोच ने सभी खिलाड़ियों को चेताया कि वे टीम में अपनी जगह तय नहीं मानें और उन्होंने छह हफ्ते के राष्ट्रीय शिविर के दौरान उनसे 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता की उम्मीद जताई। यह शिविर रीड में मार्गदर्शन में 11 अगस्त तक चलेगा। शिविर के बाद भारतीय टीम 17 अगस्त से शुरू हो रहे 2020 तोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के लिए जापान जाएगी। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान जापान, मलेशिया और न्यूजीलैंड हिस्सा लेगा।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर:हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह खदंगबाम, नीलम संदीप सेस, जरमनप्रीत सिंह।

मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरन सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार टोपनो, यशदीप सिवाच, सैयद नियाज रहीम और राज कुमार पाल।

फारवर्ड: मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह, शमशेर सिंह, अरमान कुरैशी, सुमित कुमार, सिमरनजीत सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह और रमनदीप सिंह। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़