रियाल मैड्रिड के खिलाफ नहीं खेलेंगे नेमार! पैर में लगी चोट

neymar injured suspected of playing against real madrid
प्रतिरूप फोटो
[email protected] । Feb 27 2018 10:44AM

पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी नेमार के टखने और पैर में चोट है जिसके कारण उनका रियाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियन्स लीग मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार को रविवार को मार्सेले के खिलाफ जीत के दौरान स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी नेमार के टखने और पैर में चोट है जिसके कारण उनका रियाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियन्स लीग मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार को रविवार को मार्सेले के खिलाफ जीत के दौरान स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। पिछले साल रिकार्ड करार में बार्सीलोना छोड़कर पीएसजी से जुड़ने वाले ब्राजील के फुटबाल स्टार नेमार का रीयाल के खिलाफ छह मार्च को पार्क डेस प्रिंसेस में अंतिम 16 के दूसरे चरण के मैच में खेलना संदिग्ध है।

पीएसजी की टीम को स्पेन में पहले चरण में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और अब नेमार की चोट से उसे झटका लगा है। पीएसजी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी कितने समय तक बाहर रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़