न्यूजीलैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

no-change-in-australia-s-squad-for-day-night-test-against-new-zealand
[email protected] । Dec 11 2019 3:27PM

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है।

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी। कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की श्रृंखला में पाकिस्तान को रौंदने के बाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए बांग्लादेश को आमंत्रित किया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। टीम इस प्रकार है: टिम पेन (कप्तान), डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

All the updates here:

अन्य न्यूज़