क्या तोक्यो ओलंपिक में नहीं होगी विदेशी दर्शकों की एंट्री, 25 मार्च को लिया जाएगा फैसला

तोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने कहा कि, तोक्यो ओलंपिक में विदेशी प्रशंसकों पर प्रतिबंध पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।हाशिमोतो ने हालांकि कहा,ऐसी खबरें हैं कि तोक्यो ओलंपिक से विदेशी प्रशंसकों को बाहर रखने का फैसला हो चुका है।पिछले सप्ताह पांच पक्षों से बातचीत हुई है लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।
तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने इन मीडिया रपटों का खंडन किया कि तोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला हो चुका है। हाशिमोतो ने कहा कि मामले पर बातचीत चल रही है और अंतिम फैसला 25 मार्च को ओलंपिक मशाल रिले शुरू होने से पहले लिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बाद साओ पाउलो राज्य में पेशेवर खेलों पर रोक लगी
जापान में कई सप्ताह से अज्ञात सूत्रों के हवाले से मीडिया रपटों में कहा जा रहा है कि विदेशी प्रशंसकों को तोक्यो ओलंपिक से दूर रखने का फैसला हो चुका है। हाशिमोतो ने हालांकि कहा ,‘‘ ऐसी खबरें हैं कि तोक्यो ओलंपिक से विदेशी प्रशंसकों को बाहर रखने का फैसला हो चुका है। पिछले सप्ताह पांच पक्षों से बातचीत हुई है लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।
अन्य न्यूज़















