कौन है परवेज खान? जिन्होंने 1500 और 800 मीटर दौड़ में किया कमाल, आनंद महिंद्रा भी हो गए कायल

parvej khan
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । May 16 2024 3:57PM

परवेज हरियाणा के नूंह जिले चाहल्का गांव के रहने वाले हैं, जो इन स्कॉलरशिप पर अमेरिका गए हुए हैं। उनकी दौड़ देखकर हर कोई हैरान है। जिसमें वह बहुत ही आसानी के साथ इस दौड़ में बाकी प्रतिभागियों से बड़ा अंतर बना चुके थे। उनकी इस दौड़ का वीडियो देखकर आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं।

भारत में खेलों की दुनिया में परवेज खान अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में कॉलेजिएट एथलेटिक्स चैंपियनशिप एसईसी आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप 2024 में 1500 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम किया है। परवेज हरियाणा के नूंह जिले चाहल्का गांव के रहने वाले हैं, जो इन स्कॉलरशिप पर अमेरिका गए हुए हैं। उनकी दौड़ देखकर हर कोई हैरान है। जिसमें वह बहुत ही आसानी के साथ इस दौड़ में बाकी प्रतिभागियों से बड़ा अंतर बना चुके थे। उनकी इस दौड़ का वीडियो देखकर आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं। 

इस दौड़ की जीत का वीडियो खूब वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे परवेज खान ने अंतिम चरण में बढ़त बनाई और बैटन रूज के एलएसयू बर्नी मूर स्टेडियम में दौड़ जीतने के लिए 3 मिनट और 42.73 सेकेंड का समय निकाला। बता दें कि ये उनका पर्सनल बेस्ट नहीं है। उनका पर्सनल बेस्ट 3:38.76 है, जिन्हें उन्होंने पिछले महीने कैलिफॉर्निया में हासिल किया था। 

वहीं परवेज खान की दौड़ का वीडियो देखकर आनंद महिंद्रा खुद को रोक नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, विशुद्ध जोश और चुत्ज्पा बहुत ही आसानी के साथ सभी को पीछे छोड़ दिया। मैंने इस क्लिप को देखने से पहले कभी उसके बारे में नहीं सुना था। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि उसकी क्षमता और उसका विश्वास भारतीय ट्रैक एंड फील्ड में भविष्य में खूब चमकेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़