Asian Para Games: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी मुकाबले में भारत के ही बंटी ने 1.92 मीटर की छलांग के साथ देश के लिए रजत पदक अपने नाम किया। उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव 1.86 मीटर की कूद के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत के प्रवीण कुमार ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि बंटी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। प्रवीण ने 2.05 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक, जबकि बंटी ने 1.92 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया। उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव 1.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

टी64 और टी44 वर्ग के एथलीट अक्सर संयुक्त स्पर्धा में एक साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं क्योंकि विश्व पैरा एथलेटिक्स पर्याप्त प्रतियोगियों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए निचले अंगों के वर्गों को एक समूह में रखता है। टी64 उन एथलीटों के लिए है जो कृत्रिम निचले अंगों का उपयोग करते हैं, जबकि टी44 उन एथलीटों के लिए है जो निचले अंगों से दिव्यांग होते हैं लेकिन वह कृत्रिम अंगों का उपयोग नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़