डोपिंग को लेकर रूस को 2008 में मिले स्वर्ण पदक को गंवाना पड़ा

[email protected] । Aug 17 2016 2:16PM

बीजिंग खेलों में महिलाओं के चार गुणा 100 मीटर रिले खिताब को अपने नाम करने वाली रूस की टीम की एक सदस्य यूलिया चर्मोशंस्काया के डोपिंग संबंधी पुन:जांच में विफल रहने के कारण रूस को वह पदक गंवाना पड़ा है।

रियो डि जिनेरियो। बीजिंग खेलों में महिलाओं के चार गुणा 100 मीटर रिले खिताब को अपने नाम करने वाली रूस की टीम की एक सदस्य यूलिया चर्मोशंस्काया के डोपिंग संबंधी पुन:जांच में विफल रहने के कारण रूस को वह पदक गंवाना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक बयान में चर्मोशंस्काया के जांच में विफल रहने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘रूसी संघ की टीम को महिलाओं के चार गुणा 100 मीटर रिले से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।’’

अत्याधुनिक तकनीक की मदद से 2008 के नमूनों की फिर से जांच की गयी जिसमें चर्मोशंस्काया के नमूनों में दो प्रतिबंधित पदार्थ पाये गये और जांच पाजिटीव पायी गयी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़