साइना नेहवाल और श्रीकांत मलेशियाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

saina-nehwal-kidambi-srikanth-advance-to-quarter-finals
[email protected] । Jan 17 2019 6:31PM

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने हांगकांग की पुइ यिन यिप पर 21–14, 21–16 से जीत दर्ज की।

कुआलालम्पुर। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने हांगकांग की पुइ यिन यिप पर 21–14, 21–16 से जीत दर्ज की। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी।

इसे भी पढ़ें : मलेशिया मास्टर्स में नए सत्र की शुरुआत करेंगे श्रीकांत और साइना

दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8–4 का रिकार्ड है। उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था। यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। पुरूष एकल में श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग कि विंसेंट को 23–21, 8–21, 21–18 से हराया। अब उनका सामना कोरिया के सोन वान हो से होगा। 

इसे भी पढ़ें : निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे साइना नेहवाल और कश्यप

पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप को हालांकि इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग ने 21–17, 25–23 से मात दी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को इंडोनेशिया की नि केतुत महादेवी और रिजकी अमेलिया प्रदीप्ता ने 21–18, 21–17 से हराया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़