Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एससी दिल्ली ने मणिपुर की एफसी रेंगदाई को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्थानापन्न खिलाड़ी जोसेफ सनी के दो गोलों की मदद से एससी दिल्ली ने रांची में धमाकेदार जीत दर्ज की। अब 19 अगस्त को कोलकाता में उनका मुकाबला ईस्ट बंगाल एफसी से होगा, जिसने भारतीय सेना एफटी को 1-0 से हराया था।

एससी दिल्ली ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को मणिपुर की एफसी रेंगदाई को 5-1 से करारी शिकस्त देकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना कोलकाता की दिग्गज टीम ईस्ट बंगाल एफसी से होगा। ईस्ट बंगाल ने कोलकाता में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ने पीवी विष्णु के पहले हाफ में किए गए शानदार हेडर की बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारतीय सेना एफटी को 1-0 से मात दी। दिन के पहले मुकाबले में टूर्नामेंट में पदार्ण कर रही एफसी रेंगदाई को पहले हाफ में चोंगथम किशन सिंह ने नौवें मिनट में लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी जोसेफ सनी (57वें और 67वें मिनट) ने यहां के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 10 मिनट के अंदर दो गोल कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। एससी दिल्ली की ओर से इसके बाद रोड्रिगुइन्हो ने 82वें मिनट, जुआन सेबेस्टियन पेना (90+तीसरे मिनट) और ऑगस्टिन लालरोचना (90+आठवें मिनट) ने आखिरी पलों में गोल कर टीम के जीत के अंतर को बड़ा किया। ईस्ट बंगाल एफसी और सी दिल्ली के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 19 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा।

भारतीय सेना के लिए लगातार गेंद पर कब्जा बनाए रखना मुश्किल साबित हुआ। दबाव से निकलने के लिए टीम को अक्सर गेंद को हवा में मारने और लंबे पासों का सहारा लेना पड़ा। ईस्ट बंगाल को 38वें मिनट में सफलता मिली।

क्रिस्टोफर इकोनोमिडिस ने बॉक्स के अंदर शानदार क्रॉस दिया, जिस पर विष्णु ने बेहतरीन हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के दाहिने कोने में पहुंचा दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़