क्रिकेट जगत का यह खिलाड़ी भी हुआ कोरोना वायरस का शिकार

scotish cricketer

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद हक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। 37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस का पाजीटिव पाये जाने के बाद आज संभवत: घर लौट सकता हूं।

लंदन। स्काटलैंड के पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद हक को कोरोना वायरस का पाजीटिव पाया गया है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। स्काटलैंड के लिये 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आफ स्पिनर हक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के संकट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में खेले गये मैच

37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस का पाजीटिव पाये जाने के बाद आज संभवत: घर लौट सकता हूं। अस्पताल में स्टाफ और ठीक होने का संदेश भेजने वालों का शुक्रिया। जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा। ’’ स्काटलैंड में गुरूवार को 266 मामलों की पुष्टि हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़