धोनी के संन्यास पर गांगुली का बड़ा बयान, बोले- कुछ महीनों में साफ हो जाएगी तस्वीर

sufficient-time-to-decide-on-dhoni-s-future-says-ganguly
[email protected] । Nov 30 2019 11:12AM

इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के भविष्य पर फैसला करने के लिये अभी पर्याप्त समय है और कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: संजू सैमसन का चुना जाना ऋषभ पंत के लिए एक खतरे की घंटी: लक्ष्मण

इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी। धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़