महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी।
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके चहीते बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। जहां महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर संन्यास का ऐलान किया। वहीं सुरेश रैना ने फोटो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की।
इसे भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, WC के सेमीफाइनल में खेला था आखिरी मैच
सुरेश रैना द्वारा साझा की गई फोटो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह नजर आ रहे हैं। रैना ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। मैं पूरे दिल से और गर्व के साथ आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। थैंक्यू इंडिया। जय हिंद।
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। pic.twitter.com/PKGiFuab6A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2020
अन्य न्यूज़












