Coronavirus से लड़ने के लिए सचिन तेंदुलकर ने किया ये दिल जीतने वाला काम

sachin

तेंदुलकर ने अब महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिये। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। ’’

मुंबई। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये पहले ही 50 लाख रूपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिये तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच BCCI बना मसीहा, खिलाड़ियों का बकाया चुकाया

अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिये। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। ’’ तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘‘अपनालय को शुभकामनायें और जरूरतमंदों के लिये अपना काम जारी रखिये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़