CWG 2022: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, लगाई गोल्ड की हैट्रिक, श्रीलंका के पहलवान को हराया

vinesh phogat
ANI
अंकित सिंह । Aug 6 2022 10:24PM

पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने तक इतिहास बनाया है।

भारत की विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया है। इससे पहले विनेश फोगाट में 2014 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वह लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं। कुश्ती में भारत का यह पांचवा गोल्ड मेडल है। आज ही रवि दहिया ने भी कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने तक इतिहास बनाया है। तोक्यो ओलंपिक की नाकामी, अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4 . 0 से जीत दर्ज की। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी। फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हैट्रिक है !! विनेश फोगट ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला एथलीट ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मैं पूरे देश की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़