AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम

OpenAI, Google और Amazon जैसी कंपनियां AI एजेंट्स के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग आसान बना रही हैं, जो सामान खोजने से लेकर पेमेंट तक का प्रोसेस संभाल सकते हैं। अमेरिका में यह सुविधा सक्रिय हो चुकी है, जबकि भारत में पेमेंट अभी यूजर को खुद करना पड़ता है। हालांकि, भारत में भी यूपीआई आधारित एआई पेमेंट के ट्रायल जारी हैं।
आजकल ज्यादतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। शॉपिंग के मामले में AI आपकी पसंद का सामान ढूंढ पाएगा, उसे कार्ट में एड करेगा और आपकी तरफ से पेमेंट करके ऑर्डर प्लेस करेगा। इसके लिए कंपनियों ने AI एजेंट्स तैयार कर लिए हैं। इन्हें यूजर्स अपनी जरुरतों के अनुसार और स्पेंडिंग बताकर शॉपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
इस बीच, OpenAI, Google और Amazon जैसी तमाम कंपनियां इस दिशा में कार्य कर रही हैं। कुछ सर्विसेज में एआई एजेंट्स शॉपिंग का कंप्लीट प्रोसेस खुद ही संभाल रहे हैं, बस यूजर की अप्रूवल की जरुरत है।
इस दौरान, अमेरिका में ऐसी सुविधाएं शुरु हो चुकी हैं, जो कि भारत में UPI के जरिए AI से पेमेंट इनेबल करने के लिए ट्रायल जारी है।
ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका
ChatGPT: एजेंट की मदद से शॉपिंग, भारत में 'Try On' फीचर
हालिए में OpenAI ने 13 नवंबर को ChatGPT Wallet लॉन्च किया। इसके इस्तेमाल से यूजर्स अपने कार्ड लिंक कर सकते हैं और ChatGPT के Agent Dots से खरीदारी कर पाएंगे। अमेरिका में 18 साल से अधिक उम्र के ChatGPT Pro यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
वहीं, भारत में ChatGPT पर Shopify से संबंधित ऑनलाइन स्टोर्स के प्रोडक्ट्स सर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कपड़ों और एक्सेसरीज के प्रोडक्ट्स पर 'Try on' का ऑप्शन भी मिलता है। इसे सेलेक्ट करके यूजर्स अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते हैं, इसके बाद ChatGPT उस तस्वीर में प्रोडक्ट को पहने हुए दिखाता है।
Gemini: सामान ढूंढने से लेकर चेकआउट तक मददगार
Gemini के टास्क फीचर से यूजर्स अपनी जरुरतें और शर्तें बता सकते हैं। इसके बाद Gemini प्रोडक्ट सर्च करने से लेकर उसे कार्ट में एड ऑन और चेकआउट तक का प्रोसेस पूरा करता है। अमेरिका में Google Pay में सेव किए गए VISA और Mastercard से पेमेंट करने की सुविधा दी गई है। फिर यूजर्स पेमेंट से पहले अप्रूवल मांगने का ऑप्शन चूज कर सकते हैं और स्पेंडिंग लिमिट भी सेट कर सकते हैं।
भारत में भी ये ऑप्शन्स
हालांकि, भारत में Gemini सामान ढूंढने और कार्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है, लेकिन पेमेंट यूजर को खुद ही करना होगा।
Amazon: ऑटो-बाय फीचर, दाम गिरते ही अपने-आप करेगा ऑर्डर
अब आप Amazon के AI शॉपिंग असिस्टेंट में एक Auto-buy फीचर दिया है। इसमें यूजर्स किसी भी प्रोडक्ट को मनचाही कीमत या जरुरी डिस्काउंट सेट कर सकते हैं। जैसे ही कीमत तय लिमिट तक पहुंचती है, AI ऑर्डर प्लेस कर सकता है। अमेरिका में प्रोडक्ट अपने-आप कार्ड में एड ऑन कर देता है और सेव किए गए कार्ड से पेमेंट भी हो जाता है। किसी भी प्रोडक्ट के लिए ऑटो-बाय ट्रैकर 6 महीने तक एक्टिव रहता है।
भारत में भी ये ऑप्शन्स
वहीं, भारत में आप किसी भी प्रोडक्ट्स की कीमत ट्रैक कर सकते हैं और AI के तहत सामान को कार्ट में जुड़वा सकते हैं, लेकिन पेमेंट खुद ही करना होगा।
अन्य न्यूज़













