Chrome की जगह DuckDuckGo का कर सकते हैं इस्तेमाल, प्राइवेसी को नहीं पहुंचाएगा नुकसान

duckduckgo
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 31 2023 7:45PM

DuckDuckGo ब्राउजर में मिनिमल इंटरफेस मिलता है और इसमें किसी भी एक टैप से डेटा को हटाया जा सकता है।

एंड्रॉयड यूजर्स सामान्य तौर पर गूगल क्रोम ब्राउजर का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ब्राउजर का इस्तेमाल करके बोर हो गए हैं तो DuckDuckGo का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी को कोई नुकसान नहीं होगा। 

आजकल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वेब ब्राउजर्स के ढेरों ऑप्शन मार्केट में मिलते हैं। एंड्रॉयट डिवाइस खुद भी डिफॉल्ट वेब ब्राउजर्स के साथ आते हैं। ये सामान्यत: क्रोम होता है या कभी-कभी कंपनी के खुद के भी ब्राउजर देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर आप क्रोमा या फिर अन्य से बोर हो गए हैं तो प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं तो हम आपके लिए DuckDuckGo जो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

DuckDuckGo प्राइवेसी ब्राउजर

प्राइवेसी पर फोकस करते हुए DuckDuckGo इस लिस्ट में फिट बैठता है। इस ब्राउजर में मिनिमल इंटरफेस मिलता है और इसमें किसी भी एक टैप से डेटा को हटाया जा सकता है। इसके लिए केवल एड्रेस बार से राइट से एक बटन पर टैप करना होता है। वहीं इस ब्राउजर की सबसे खास बात ये है कि ये वेब में किसी भी Ad ट्रैकर को आपकी एक्टिविटीज को फॉलो करने नहीं देता।  

 

 DuckDuckGo एक अलग तरह का ब्राउजर है। ये बाकी सर्च इंजन से अलग है ये सभी यूजर्स को किसी भी सर्च टर्म के लिए एक जैसा ही सर्च रिजल्ट दिखाता है। जो कि एक तरह से काफी इंप्रेसिव है। इसमें कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी रिलेटेड फीचर्स मिलते हैं। जैसे- इसमें बिल्ट इन पासवर्ड मैनेजर और ad ब्लॉकर मिलता है। साथ ही इसमें एक नेटिव वीडियो प्लेयर भी मिलता है जो कि ट्रैकिंस कोकीज़ को ब्लॉक करता है। 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़