New Year 2025: जानिए अगले साल के सभी लॉन्ग वीकेंड कब और कौन से महीने में है, 2025 में इन तारीखों पर बनाएं घूमने का प्लान

2025 long weekend list plan
Pixabay

अगले साल आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले जान लीजिए साल 2025 के लॉन्ग वीकेंड की तारीख। कब और कौन से महीने में आप घूमने जा सकते हैं।

 घुमक्कड़ लोगों को कहीं न कहीं जाने का मन करता ही रहता है। आज के समय पर सभी को घूमने-फिरने का शौक होता है। अगर आप भी अगले साल 2025 में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले जान लीजिए लॉन्ग वीकेंड कब और कौन से महीने में हैं। आइए आपको बताते हैं कब और किस महीने में हैं लॉन्ग वीकेंड।

जनवरी में लॉन्ग वीकेंड

अगर आप भी साल 2025 में लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप का प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपको बताते हैं जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक के लिए लॉन्ग वीकेंड डेट-

- 11 जनवरी शनिवार की छुट्टी- वीकेंड

- 12 जनवरी रविवार की छुट्टी- वीकेंड

- 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी

- 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी

फरवरी लॉन्ग वीकेंड

 फरवरी में कोई भी लॉन्ग वीकेंड नहीं है, क्योंकि यह 28 दिनों का महीना है। लेकिन आप शुक्रवार को रात निकाल सकते हैं शनिवार और रविवार तक घूम सकते हैं।

मार्च में लॉन्ग वीकेंड

- 13 मार्च को गुरुवार- होलिका दहन है।

- 14 मार्च को शुक्रवार के दिन होली है।

- 15-16 तारीख का शनिवार-रविवार है।

मार्च में दूसरा लॉन्ग वीकेंड

- 29 मार्च को शनिवार से शुरु होगा।

- 30 को रविवार और 31 को ईद उल फितर की छुट्टी है।

अप्रैल में लॉन्ग वीकेंड

- 10 अप्रैल को महावीर जंयती 

- 11 अप्रैल को छुट्टी लेनी पड़ेगी

- 12- 13 अप्रैल को शनिवार-रविवार है

- 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है

- 19-20 अप्रैल को शनिवार-रविवार की छुट्टी होगी।

मई में लॉन्ग वीकेंड

- 10-11 मई को शनिवार-रविवार है

- 12 सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी

जून-जुलाई में लॉन्ग वीकेंड

जून- जुलाई में कोई भी लॉन्ग वीकेंड नहीं है। लेकिन आप ऑफिस से शुक्रवार की छुट्टी लेकर शनिवार और रविवार के दिन घूमने का प्लान बना सकते हैं।

अगस्त में लॉन्ग वीकेंड

- 15 अगस्त- शुक्रवार- स्वतंत्रता दिवस

- 16-17 को शनिवार- रविवार है

सितंबर लॉन्ग वीकेंड

- 5 सिंतबर, शुक्रवार- ईद और ओणम की छुट्टी

- 6-7 को शनिवार-रविवार की छुट्टी है

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड

- 1 तारीख को महानवमी।

- 2 को दशहरा।

- 3 अक्टूबर को ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।

- 4-5 का शनिवार और रविवार है।

अक्टूबर का दूसरा लॉन्ग वीकेंड

- 23 अक्टूबर को भाई दूज है

- 24 अक्टूबर- शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं

- 25-26 अक्टूबर को शनिवार-रविवार है

नवंबर में लॉन्ग वीकेंड

इस बार नवंबर के महीने में लॉन्ग वीकेंड नहीं पड़ने वाला है। लेकिन आप ऑफिस से किसी शुक्रवार को छुट्टी लेकर शनिवार और रविवार के दिन घूम सकते है।

दिसंबर लॉन्ग वीकेंड

- दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर लॉन्ग वीकेंड की छुट्टी ले सकते हैं।

- 25 दिसंबर क्रिसमस की छुट्टी

- 26 दिसंबर शुक्रवार के दिन आपको छुट्टी लेनी पड़ेगी।

- 27-28 दिसंबर शनिवार-रविवार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़