- |
- |
हनीमून ट्रिप के लिए यह 4 जगह हो सकती हैं आपकी पॉकेट फ्रेंडली!
- सिमरन सिंह
- दिसंबर 30, 2020 18:20
- Like

हनीमून ट्रिप के लिए उदयपुर अच्छी जगहों में से एक है। यहां पिछोला झील, दूध तलाई, सज्जन गढ़, सिटी पैलेस समेत कई रोमांटिक जगह स्थित हैं। झीलों की नगरी कहलाई जाने वाली ये जगह जयपुर और जोधपुर के तुलना में सस्ती भी है।
कहते हैं शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे कभी न कभी तो चखना ही पड़ता है। हालांकि, कुछ ऐसा भी लोग हैं जो शादी करने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन जो लोग शादी करते हैं उनके कई तरह के अरमान भी होते हैं। जैसे किस तरह से शादी होनी चाहिए या वो शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ कहां-कहां घूमना चाहते हैं। शादी के बाद पार्टनर के साथ जो पहली ट्रिप की जाती है वो अधिक्तर लोग हनीमून के नाम पर जाते हैं। इनमें कई जगह हैं जो हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। वहीं, जब शादियों का सीजन चलता है तो अधिक्तर जगहों के दाम भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में उन कपल्स के लिए मुश्किल बढ़ जाती है जो उनके बजट को पार कर सकते हैं। जिसके कारण उन्हें अपना हनीमून ट्रिप कैंसल करना पड़ता है या फिर आगे बढ़ाने के लिए वो अपना मन बना लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हैं तो इन ट्रेकिंग स्पॉट्स पर जाएं जरूर
आज हम आपको भारत में स्थित कुछ जगहों के नाम बताने जा रहे हैं, जो हनीमून ट्रिप के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। साथ ही कम बजट के कारण इससे जेब पर भी भार नहीं पड़ता है। केवल 5,000 हजार में आप अपना हनीमून ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। आइए आपको कम बजट वाले इन चार खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं...
मैक्लोडगंज
कम बजट में हनीमून ट्रिप के लिए जो पहला नाम आता है वो हिमाचल प्रदेश में स्थित मैक्लोडगंज का है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ बर्फबारी का मजा उठाना चाहते हैं तो ये जगह काफी अच्छी रहेगी। ये जगह शांत पहाड़ी शहर के तौर पर जाना जाता है, जोकि धर्मशाला के नजदीक स्थित है। हनीमून के लिए ये जगह काफी अच्छी मानी जाती है। यहां कि गुलाबी ठंडी में आप अपने पार्टनर के साथ ट्रेकिंग का भी कर सकते हैं। पिक्स क्लिक करने के लिए भी यहां बेहतरीन पोइंट्स हैं। इसके अलावा आप यहां शॉपिंग भी कर सकते हैं, आपको यहां पर नए-नए आइटम्स देखने को मिल सकते हैं।
उदयपुर
हनीमून ट्रिप के लिए उदयपुर अच्छी जगहों में से एक है। यहां पिछोला झील, दूध तलाई, सज्जन गढ़, सिटी पैलेस समेत कई रोमांटिक जगह स्थित हैं। झीलों की नगरी कहलाई जाने वाली ये जगह जयपुर और जोधपुर के तुलना में सस्ती भी है। आप यहां वोटिंग और घूमने का मजा उठा सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई सारी जगह घूमनकर यादों को बटोर सकते हैं, तस्वीरों में कई यादें कैद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में इन जगहों को नहीं देखा तो समझ लो कुछ नहीं देखा
ओरछा
मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा शहर हनीमून के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये कम बजट के साथ काफी खूबसूरत जगहों से भरा हुआ है। यहां घूमने-फिरने और देखने के लिए काफी कुछ है। अगर बात करें यहां के मौसम की तो अक्सर अच्छा ही रहता है। यहां आप चतुर्भुज मंदिर, दऊआ की कोठी, ओरछा का किला, जहांगीर महल और राजाराम मंदिर देख सकते हैं।
आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा को भी हनीमून ट्रिप के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। आगरा का किला, ताजमहल और फतेहपुर सिकरी आदि बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं। यहां शॉपिंग भी की जा सकती है, लेकिन मूल्यों को लेकर थोड़ा भाव-ताव भी जरूर कर लीजिएगा। आपको मार्बल पथर से बने कई एंटीक पीस मिल सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के मशहूर तरह-तरह के फ्लेवर वाले पेठे भी खा सकते हैं।
- सिमरन सिंह
Related Topics
Honeymoon trip best place for honeymoon where to go after marriage Romantic place Honeymoon McLeodganj Udaipur Orchha Agra Honeymoon Cheapest Place honeymoon par kha jayen partner ke sath ghumne ki jgha bharat me ghumne kia chi jagah romantic jagah konsi hain हनीमून ट्रिप हनीमून पर जाने वाली अच्छी जगह शादी के बाद कहां घूमने जाएं पार्टनर के साथ घूमने की जगह रोमांटिक जगह हनीमून हनीमून की सस्ती जगह मैक्लोडगंज उदयपुर ओरछा आगरा tourism travel hill station madhya pradesh tourism madhya pradesh पर्यटन पर्यटक हिल स्टेशन मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश ताजमहल
