Jaisalmer Tour: नवंबर में थार रेगिस्तान में Dune Bashing और Parasailing का लें मजा

Jaisalmer Trip
AI-Generated

सुहावने मौसम के कारण नवंबर का महीना जैसलमेर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां सोनार किला और हवेलियों के दीदार के साथ पर्यटकों को रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद लेना चाहिए। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए ड्यून बैशिंग, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून राइड जैसी एक्टिविटीज जरूर करें।

नवंबर का महीना राजस्थान घूमने के लिए सबसे बढ़िया है। ऐसे में आप 'गोल्डन सिटी' यानी जैसलमेर घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान न ज्यादा गर्मी और न ही ठंड। दिन में अच्छी धूप और रात में सुहावनी ठंडक के बीच थार रेगिस्तान की खूबसूरती एकदम सुंदर नजर आती है।

नवंबर के महीने में जैसलमेर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप नवंबर के महीने में जैसलमेर की ट्रिप का प्लान करे रहे, तो सिर्फ सोनार किला या हवेलियां देखकर वापस चले आएं। इन एडवेंचर एक्टिविटी को जरुर एन्जॉय करें।

जैसलमेर में करें ये 3 एडवेंचर एक्टिविटीज

अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए जैसलमेर की इन एक्टिविटीज को जरुर करें-

ड्यून बैशिंग (Dune Bashing)

अगर आप जैसलमेर जा रहे हैं और वहां पर आप ने थार के बड़े रेतीले टीलों पर जीप सफारी नहीं की, तो जैसलमेर की ट्रिप आपकी अधूरी मानी जाएगी। जैसलमेर में ड्यून बैशिंग एक बहुत ही एडवेंचरस एक्सपीरियंस है, जिसमें एक जीप रेत के ऊंचे-नीचे टीलों पर बहुत तेज की स्पीड में चलती है। जब गाड़ी अचानक से रेत के ऊंचे टीले से नीचे फिसलती है या तिरछी होकर मुड़ती है, तो दिल की धड़कनें तेज हो सकती है। सैंड ड्यून्स को लोग मजा लेने जरुर जाते हैं।

पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग

वैसे तो रेगिस्तान की सुनहरी रेत जमीन से हर कोई देखता है, लेकिन आसमान की ऊंचाई से इसे देखने का मजा कुछ और ही होता है। जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स इलाके में पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग जैसी एयर एडवेंचर एक्टिविटीज भी करवाई जाती है। पैरासेलिंग में आपको एक पैराशूट से बांधकर जीप के जरिए हवा में उड़ाया जाता है।

वहीं, पैरामोटरिंग में एक छोटे इंजन वाले ग्लाइड पर पायलट के साथ बैठकर आप सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक उड़ान भारी जाती है।

हॉट एयर बैलून राइड

यदि आपको ऊंचाई से खूबसूरत नजारे का दीदार करना है, तो आप जैसलमेर में हॉट एयर बैलून की सवारी भी आप कर सकती हैं। नवंबर के साफ आसमान में एक बड़े रंग-बिरंगे गुब्बारे की टोकरों में सवार होकर जब धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठेंगी, तो नीचे की खूबसूरती देखने लायक होगी। वैसे एक्टिविटी पूरी तरह सेफ होती है लड़कियों को खास तौर पंसद आती है। खास बात यह है कि हॉट एयर बैलून राइड फोटोग्राफी के लिए सबसे बेहतरीन है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़