South India Travel: दक्षिण भारत की ये जगहें आपको जन्नत में होने का कराएंगी एहसास, दोस्तों संग प्लान करें ट्रिप

South India Travel

दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं है।

दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती पूरी दुनिया में फेमस है। इसलिए दक्षिण भारत की खूबसूरती देखने के लिए विश्व के हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं। दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं है।

अगर आप भी मार्च में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel with Partner: शादी से पहले अपने मंगेतर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जाएं

एलेप्पी

अगर आप भी मार्च के महीने में दक्षिण भारत की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, आपको एल्लेपी शहर जरूर पहुंचना चाहिए। एल्लेपी केरल की सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों में से एक है।

यह जगह समुद्री बीच, मनमोहक बैकवाटर और लैगून की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। एल्लेपी की खूबसूरती के कारण इसको पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है। वहीं नेचर लवर्स के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

एलेप्पी में घूमने की जगहें- एल्लेपी समुद्र तट, कुट्टनाड, वेम्बनाड झील, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, श्री नागराजा मंदिर और हाउसबोट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कूर्ग

दक्षिण भारत के कर्नाटक में स्थित कुर्ग पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इसको 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। 

गोदावरी नदी के तट पर स्थित कुर्ग की खूबसूरती किसी के भी मन को चंद मिनटों में मोहित कर सकती है। साथ ही आपको यहां की नाइट लाइफ नहीं मिस करनी चाहिए।

कूर्ग में घूमने की जगहें-एबी फॉल्स, ताडियनडामल पीक, केर झील, ओंकारेश्वर मंदिर और मदिकेरी किला।

कोडाइकनाल

जब भी तमिलनाडू में घूमने की बात आती है, तो लोग कन्याकुमारी, चेन्नई, ऊटी या फिर रामेश्वरम घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप मार्च महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कोडाइकनाल जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

यह तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन और फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। कई कपल्स मार्च के महीने में यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। कोडाइकनाल में आप सुंदर झीलें, बादलों से ढके पहाड़ और घाटियां देख सकते हैं। जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं।

कोडाइकनाल में घूमने की अन्य जगहें- कोडाइकनाल झील, सिल्वर कैसकेड फॉल्स, कोकर्स वॉक और ग्रीन वैली व्यू पॉइंट।

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की राजधानी है और यह प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को कई लोग विजाग नाम से भी जानते हैं। विशाखापट्टनम को पूर्व गोवा भी कहा जाता है।

यह खूबसूरत शहर अपने चर्चित पार्क, नारियल के पेड़, अद्भुत समुद्री तटों और लुभावने पहाड़ों के लिए भी जाना जाता है। यहां की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। विशाखापट्टनम बौद्ध स्थलों के लिए भी जाना जाता है।

विशाखापट्टनम में घूमने की अन्य जगहें- कटिकी झरना, यारदा बीच, कैलाशगिरी, बोर्रा गुफा, वुडा पार्क और डॉल्फिन नोज।

दक्षिण भारत में घूमने की अन्य जगहें 

दक्षिण भारत में घूमने के लिए कई अन्य बेहतरीन जगहें भी मौजूद हैं। इन्हें आप मार्च महीने में एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप यहां पर ऊटी, हम्पी, मुन्नार, पुदुचेरी, वायनाड और मैसूर जैसी कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़