राजा भैया से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तक, जानिए कितनी महंगी गाड़ियों से चलते हैं ये राजनेता

Raja Bhaiya Navjot Singh Sidhu

पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके राणा गुरजीत सिंह राज्य के सबसे बड़े नेता हैं। वह कपूरथला हलके से चुनाव लड़ रहे हैं। राणा गुरजीत के पास भी लैंड क्रूजर कार है।

राजनीति में पैसा और पावर आम बात है। ऐसे तमाम नेता हैं जिनके पास पावर के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति है लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इनके पास कोई कार नहीं है। फिर भी यह नेता हमेशा महंगी और लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हुए नजर आते हैं। वही कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनको महंगी गाड़ियों का शौक है। इस खबर में हम आपको एसे ही कुछ नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास लगभग एक करोड़ की लैंड क्रूजर कार है।

 राजा भैया राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष हैं, और यूपी के कुंडा से विधायक हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास टोयोटा की लैंड क्रूजर कार है। राजा भैया ने इस कार की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई थी। आपको बता दें राजा भैया की सभी गाड़ियों चाहे वह बाइक हो या कार लगभग सभी गाड़ियों के नंबर 0001 हैं।

 क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चुनाव आयोग को हाल ही में यह जानकारी दी थी कि उनके पास भी लैंड क्रूजर कार है। पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके राणा गुरजीत सिंह राज्य के सबसे बड़े नेता हैं। वह कपूरथला हलके से चुनाव लड़ रहे हैं। राणा गुरजीत के पास भी लैंड क्रूजर कार है।

इसी कड़ी में अगला ना बृजभूषण शरण सिंह का आता है। जो उत्तर प्रदेश में कौशल गंज से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। बृजभूषण शरण सिंह भी टोयोटा की लैंड क्रूजर कार से सफर करते हैं। लग्जरी कारों का शौक प्रताप सरनाईक को भी है। प्रताप सरनाईक महाराष्ट्र में वह वाला माजीवाद से शिवसेना के विधायक हैं। आपको बता दें कि उनके पास भी 1.35 करोड़ की लैंड क्रूजर कार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़