Blood Moon 2025: जब आसमान में छाएगा लाल चांद! जानिए कब, कहां और क्यों दिखेगा यह खास नजारा

तैयार हो जाइए "ब्लड मून 2025" के लिए! 7 सितंबर को दिखेगा यह पूर्ण चंद्रग्रहण, जब पृथ्वी की छाया से चांद गहरा लाल हो जाएगा। भारत में रात 8:58 बजे से यह नजारा शुरू होगा, जानें क्यों होता है ऐसा।
सितंबर 2025 में एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा जो आपको हैरान कर देगा। अंतरिक्ष में होने वाली एक बेहद खास खगोलीय घटना, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है, भारत से भी दिखाई देगी। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है, जब हमारा चांद गहरा लाल हो जाएगा, मानो आसमान में किसी ने लाल रंग बिखेर दिया हो। यह अविश्वसनीय दृश्य 7 सितंबर, 2025 को देखने को मिलेगा। तो, तैयार हो जाइए, क्योंकि यह नजारा दुनिया के कई हिस्सों के साथ-साथ भारत में भी नजर आएगा।
ब्लड मून 2025: कब और कहां देखें?
सितंबर 2025 में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे भारत के लगभग सभी शहरों से देखा जा सकता है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर, 2025 को पडेगा और भारत में इसकी शुरुआत रात 8:58 बजे होगी। इस दौरान, चंद्रमा का रंग गहरा लाल या नारंगी हो जाएगा, और यह दृश्य रात 11:00 बजे से 8 सितंबर की सुबह 12:22 बजे के बीच अपने चरम पर होगा। यह ग्रहण 8 सितंबर की सुबह 1:25 बजे समाप्त हो जाएगा। भारत के अलावा, इस दुर्लभ नजारे को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, चीन, अरब देशों, रूस और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा।
ब्लड मून क्या है और ऐसा क्यों होता है?
ब्लड मून एक पूर्ण चंद्रग्रहण होता है। यह तब होता है जब पृथ्वी अपनी परिक्रमा के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेती है। जब ऐसा होता है, तो सूरज की सीधी रोशनी चांद तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन, पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर थोडी-सी लाल रोशनी चंद्रमा पर पडती है। यही वजह है कि चंद्रमा पूरी तरह से काला होने के बजाय, गहरे लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।
अन्य न्यूज़












