Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Surya Grahan 2026
Creative Common License

वैदिक पंचांग के मुताबिक आज 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा।

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण की अवधि को सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है। इस दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के मुताबिक आज 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है।

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और इसका सूतक काल का समय क्या रहेगा।

डेट और समय

आज यानी की 12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। इस ग्रहण की शुरूआत रात 09:04 मिनट पर होगी। वहीं इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 13 अगस्त की रात 01:28 मिनट पर होगा।

भारत में दिखेगा या नहीं

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसे में भारत में ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना और भोजन करने पर कोई रोक नहीं रहेगी।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

बता दें कि यह सूर्य ग्रहण आइसलैंड, ग्रीनलैंड, फ्रांस, अटलांटिक महासागर, ब्रिटेन और यूरोप के ज्यादातर देशों और कनाडा में दिखेगा।

सूर्य ग्रहण में क्या करना चाहिए

इस दौराम मन ही मन किसी भगवान के मंत्र का जाप करना चाहिए।

खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें।

सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान जरूर करें।

ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर और घर की सफाई करें।

फिर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।

क्या न करें

सूर्य ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।

इस दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़