Birthday Special: कभी सड़कों पर बेचते थे लिट्टी-चोखा, जानिए कैसे खेसारी लाल यादव ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

Khesari Lal Yadav
Creative Commons licenses

भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज के दिन यानी की 15 मार्च को उनका जन्मदिन होता है। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए खेसारी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

कहते हैं कि सुपरस्टार पैदा नहीं होता बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर जनता के दिलों पर राज करके फर्श से अर्श तक का सफर तय करते हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है। आज के समय में खेसारी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष कर भोजपुरी सिनेमा में अपना करियर बनाया है। एक समय पर खेसारी लाल सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचा करते थे। लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने एक्टिंग और सिंगिग के दम पर लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

जन्म 

बिहार की सीवान में 15 मार्च 1986 को खेसारी लाल यादव का जन्म हुआ। बता दें कि खेसारी लाल का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी ने अपने बचपन में काफी गरीबी देखी है। खेसारी के पिता मंगरू लाल यादव कड़ी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। जिसके बाद खेसारी भी छोटी उम्र से ही अपने पिता का कामकाज में हाथ बंटाने लगे थे। इतना ही नहीं वह अपने गांव में डांस कर भी पैसे कमाया करते थे। जिससे परिवार चलाने में थोड़ा मदद हो जाया करती थी। खेसारी लाल 7 भाई हैं।

सिंगिंग और एक्टिंग में शुरूआत

खेसारी लाल यादव की पहली एल्बम सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए प्रयास जारी रखा। जिसके बाद वह धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने लगे। कड़ी मेहनत और संगर्ष के बात उन्होंने भोजपुरी में अपने पैर जमा लिए। इसके बाद खेसारी ने एक के बाद एक कई हिट एल्बम दिए और दर्शकों के फेवरेट बनते चले गए। उनकी पहली फिल्म साजन चले ससुराल की सफलता के बाद खेसारी ने पीछे पलट कर नहीं देखा। इसके बाद खेसारी के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

करोड़ों के हैं मालिक

कभी गरीबी में अपना बचपन काटने वाले खेसारी आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह आज के समय में लग्जरी लाइफ जीते हैं। बता दें कि खेसारी को जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार माना जाता है। बताया जाता है कि खेसारी एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी तगड़ी कमाई करते हैं। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में खेसारी लाल के पास 14 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़