किरण खेर के संसदीय क्षेत्र से गैरहाजिर रहने के सवाल पर नकवी ने साधी चुप्पी, 8 सालों में चंडीगढ़ की सांसद ने मुंबई में बिताया ज्यादा समय, कैंसर से ठीक होने के बाद शो में आईं नजर

Kirron Kher

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किरण फिर अपनी कैंसर की बीमारी से रिकवर हो चुकी हैं, और उसके बाद से वह मुंबई में है। किरण खेर नगर निगम चुनाव में वोट देने और बीजेपी को जिताने के लिए शहर में आईं थी।

किरण खेर पब्लिक के लिए जाना पहचाना नाम है। वह India's Got Talent शो की जज हैं कई सालों से वह इस शो को कर रही हैं। इसके अलावा वो चंडीगढ़ से भाजपा के सांसद भी हैं। चंडीगढ़ शहर में लोगों को कई तरह की परेशानियां हैं, जिन्हें वह अपनी सांसद के सामने रखना चाहते हैं। लेकिन किरण खेर अपने संसदीय क्षेत्र से गैर हाजिर है और भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं है।

दरअसल पिछले दिनों केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी चंडीगढ़ के सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में एक हुनर हाट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ प्रशासक बी एल पुरोहित समेत कई भाजपा नेता थे। यहीं नकवी से किरण खेर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने की बजाय कहा कुछ और है। इसकी बात पर वहां से चले गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किरण फिर अपनी कैंसर की बीमारी से रिकवर हो चुकी हैं, और उसके बाद से वह मुंबई में है। किरण खेर नगर निगम चुनाव में वोट देने और बीजेपी को जिताने के लिए शहर में आईं थी।

बीते दिनों जब शहर में बिजली संकट पैदा हो गया था। उस दौरान सोशल मीडिया पर किरण खेर को चंडीगढ़ की सांसद होने के नाते उन पर में कई नीम बनाए गए थे। बता दें किरण खेर 2014 में शहरवासियों से कई वादे करके सांसद बनी थी। इसके बाद किरण खेर 2019 में दोबारा सांसद बनी। पिछले 8 सालों में शहर में बहुत कम ही नजर आईं। ज्यादातर चुनावी फसल काटने के मकसद से चुनावी मौसम में दिखी थीं।

किरण खेर अपने संसदीय क्षेत्र से गैरहाजिर रहने को लेकर शहर वासियों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों के भी निशाने पर हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कहना है कि लोग शहर की सांसद को 2024 में सबक सिखाएंगे। शहर के स्थानीय भाजपा नेताओं से भी किरण खेर की गैरहाजरी को लेकर जवाब देते नहीं बन रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़