इन चीजों में अपने भईया अखिलेश से अलग हैं प्रतीक यादव

Akhilesh yadav and Prateek Yadav

वहीं प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया था उन्हें कुर्ता पयजामा बिल्कुल पसंद नहीं है। अखिलेश यादव के उलट प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। वह खुद का अपना जिम भी चलाते हैं।

प्रतीक यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। प्रतीक यादव राजनीति में नहीं हैं। वह अपना बिजनेस करते हैं। राजनीति में ना होकर भी प्रतीक अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ मामलों में प्रतीक अपने बड़े भाई अखिलेश यादव से बिल्कुल अलग हैं।

अखिलेश यादव और प्रतीक में सबसे बड़ा फर्क यही है कि प्रतीक को राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रतीक बता चुके हैं कि उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रतीक ने एक मीडिया इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह राजनीति में क्यों नहीं हैं। उनसे अक्सर यह पूछा जाता है कि वो देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से होने और मुलायम सिंह जैसे ताकतवर नेता के बेटे होने के बाद भी राजनीति से दूर कैसे हैं। इस पर प्रतीक साफ शब्दों में कहते हैं कि उन्हें राजनीति पसंद नहीं है। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने कहा था कि उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह शुरू से ही अपना बिजनेस करना चाहते थे। अब कर भी रहे हैं।

अखिलेश और प्रतीक यादव में दूसरा सबसे बड़ा अंतर यह है कि जहां अखिलेश यादव के पास अपनी कोई कार नहीं है वही प्रतीक के पास 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की लेैम्बॉर्गिनी कार है। अखिलेश यादव और प्रतीक में तीसरा अंतर यह है कि अखिलेश यादव सफेद कुर्ता पयजामा ही पहनते हैं। वहीं प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया था उन्हें कुर्ता पयजामा बिल्कुल पसंद नहीं है। अखिलेश यादव के उलट प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। वह खुद का अपना जिम भी चलाते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़