दुनिया होने वाली है खत्म, सिर्फ बचे हैं 15 साल, भविष्य से लौटे शख्स ने दी चौंकाने वाली जानकारी

aliens
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । Mar 17, 2023 4:15PM
दुनिया के खत्म होने को लेकर कई तरह की थ्योरी वायरल होती रही है। आए दिन नई स्टडी और थ्योरी के आधार पर कभी सूनामी, वॉलकेनो या भूकंप के जरिए दुनिया के सर्वनाश होने की जानाकरी सामने आती रहती है। अब कहा जा रहा है कि आगामी 15 वर्षों में ही दुनिया खत्म हो जाएगी।

दुनिया के खत्म होने को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आती रहती है। कभी एलियंस के अटैक होने की जानकारी दी जाती है तो कभी भूकंप या सुनामी से तबाही होने के कारण दुनिया का अंत होने की जानकारी सामने आती है। इसके अलावा कई कैलैंडर और भविष्यवाणियां भी हुई हैं जिनके आधार पर कहा जाता है कि दुनिया का अंत होने वाला है।

 इसके अलावा स्पेस से भी कई बार किसी उल्कापिंड के टकराने के कारण तबाही मचने की सूचना आती है। राहत है कि आज तक की गई जितनी भी भविष्यवाणियां है सभी झूठ साबित हुई है। मगर इन दिनों एक व्यक्ति ने भविष्यवाणी की है, जिसके बाद हर तरफ दुनिया खत्म होने की चर्चा हो रही है। व्यक्ति का दावा है कि वो भविष्य से आया है। सिर्फ यही नहीं उसका कहना है कि टाइम ट्रैवलर की मदद से उसने खुलासा किया है कि दुनिया खत्म होने वाली है।

 इस शख्स का दावा है कि वो व्यक्ति भविष्य से आया है। वो आज से 835 वर्ष बाद यानी वर्ष 2858 वाली दुनिया से आया है। यहां उसने बताया कि आज से 15 साल बाद दुनिया खत्म हो जाएगी। पृथ्वी पर एलिंयस के साथ इंसानों को युद्ध करना पड़ेगा। इस युद्ध के कारण ही दुनिया का अंत हो जाएगा। दरअसल सोशल मीडिया पर @darknesstimetravel की आईडी से एक वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसमें ये खुलासा किया गया है। व्यक्ति ने बताया कि वो टाइम ट्रैवलर है और भविष्य से लौटा है।

 व्यक्ति के दावे के मुताबिक सिर्फ 15 वर्षों के अंदर ही धरती पर एलियंस का अटैक होगा। अब कुछ ही समय में एलियंस 15 वर्षों तक पृथ्वी पर नजर रखना शुरू कर देंगे। हालांकि आगामी 15 वर्षों तक इंसानों और एलियंस के बीच धीरे धीरे लड़ाई होनी शुरू होगी। ये युद्ध वर्ष 2024 से शुरू होकर 2038 तक जारी रह सकता है। इसके बाद दुनिया का खात्मा हो जाएगा।

अन्य न्यूज़