World Chocolate Day 2023 । पुराने चॉकलेट स्नैक्स को कहे Bye-Bye, इन नए तरीकों को करें ट्राई, दोगुना हो जाएगा मजा

Chocolate Snacks
Prabhasakshi
एकता । Jul 7 2023 5:53PM

बहुत से लोगों का चॉकलेट खाने का तरीका केक, पेस्ट्री और ड्रिंक्स तक सिमित है। लेकिन अगर आप केक, पेस्ट्री और ड्रिंक के रूप में चॉकलेट का सेवन कर ऊब गए हैं तो इसका सेवन करने के हम कुछ नए तरीके बता रहे हैं।

हैप्पी वर्ल्ड चॉकलेट डे... दुनियाभर में चॉकलेट खाने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग अपनी शुगर क्रेविंग को संतुष्ट करने के लिए अक्सर चॉकलेट या इससे बने स्नैक्स का सेवन करते हैं। हेल्दी रूप से मीठे की क्रेविंग संतुष्ट करने के लिए चॉकलेट एक बेहतरीन विकल्प है। चॉकलेट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती है। इसके सेवन की बात की जाए तो आमतौर पर लोग सीधे तौर पर चॉकलेट बार खाते हैं। वहीं कुछ चॉकलेट से बनी चीजों जैसे केक, पेस्ट्री और ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। बहुत से लोगों का चॉकलेट खाने का तरीका इन्हीं चीजों तक सिमित है। लेकिन अगर आप केक, पेस्ट्री और ड्रिंक के रूप में चॉकलेट का सेवन कर ऊब गए हैं तो इसका सेवन करने के हम कुछ नए तरीके बता रहे हैं।

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी


चॉकलेट के साथ स्ट्रॉबेरी का सेवन कई देशों में किया जाता है। सिर्फ स्ट्रॉबेरी ही नहीं बल्कि लोग चॉकलेट के साथ सेब, केले जैसे फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं। फ्रूट्स को चॉकलेट के साथ मिलाकर तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको पहले चॉकलेट को पिंघलाना है और फिर स्ट्रॉबेरी को इसमें डूबाकर निकाल लेना है। चॉकलेट में डूबी हुई स्ट्रॉबेरी को थोड़ी देर फ्रीज़र में रखें और फिर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: Ryanair Flight । फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले यात्री ने किया हंगामा, खतरे में डाली लोगों की जान । Viral Video

चॉकलेट चिप मफिन


मफिन एक बेहतरीन स्नैक है और अगर इसमें चॉकलेट चिप मिला दी जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। चॉकलेट चिप मफिन बनाना आसान है। इसके लिए आपको मफिन का पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद इसमें चॉकलेट चिप मिलाएं और ओवन में बेक होने के लिए रख दें। चॉकलेट चिप से आपको प्राकर्तिक मिठास मिलेगी, जो चीनी का एक हेल्दी विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: Threads पर कुछ घंटों में एक मिलियन फॉलोअर्स कमाकर Mrbeast ने बनाया नया Guinness World Records

चॉकलेट पॉप्सिकल्स


आमतौर पर लोग चॉकलेट फ्लेवर की आइस क्रीम का सेवन करते हैं, जो चॉकलेट से ज्यादा चीनी और दूध से बनी होती है। अगर आप कुछ हेल्दी खाने की सोच रहे हैं तो चॉकलेट पॉप्सिकल्स ट्राई कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध और चॉकलेट को मिलाना है। आप चाहें तो इसमें केले या कोई और फ्रूट को कद्दूकस कर के डाल सकते हैं। फिर पेस्ट को एक मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रख दें और ठंडा होने पर चॉकलेट पॉप्सिकल्स का सेवन करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़