Rose Day 2025: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरूआत, जानिए इस दिन का खूबसूरत इतिहास

Rose Day 2025
Creative Commons licenses/GoodFon

हर साल वैलेंटाइन वीक 07 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। यह पूरा हफ्ता प्यार और रोमांस के लिए समर्पित होता है। आज यानी की 07 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है।

वैलेंटाइन वीक न सिर्फ कपल्स बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी बेहद खास होता है। हर साल फरवरी महीने में वैलेटाइन वीक मनाया जाता है। यह 7 दिनों तक चलता है और वैलेंटाइन डे पर खत्म होता है। हर साल वैलेंटाइन वीक 07 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। यह पूरा हफ्ता प्यार और रोमांस के लिए समर्पित होता है। आज यानी की 07 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। 

रोज डे का इतिहास

वैसे तो रोज डे की उत्पत्ति की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। लेकिन इसको यूरोप में मध्यकालीन प्रेम परंपराओं से जोड़ा जाता है। उस दौरान प्रेमी अपने प्रिय को फूल और प्रेम प्रत्र के जरिए प्यार का इजहार करते थे। फिर धीरे-धीरे यह परंपरा पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन डे के रूप में विकसित हुई।

क्यों मनाया जाता है रोज डे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोम के राजा क्लॉडियस द्वितीय के शासनकाल में प्रेम और विवाह को बढ़ावा देने के लिए संत वैलेंटाइन ने काफी संघर्ष किया। जिसके कारण उनको दंडिय भी किया गया था। लेकिन बाद में संत वैलेंटाइन के प्रेम और बलिदान की याद में वैलेंटाइन वीक मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 07 फरवरी को रोज डे से होती है।

रोज डे का महत्व

गुलाब के फूल को दोस्ती, प्यार और भावनाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वहीं अलग-अलग रंग के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं।

लाल गुलाब सच्चे प्यार और रोमांस का प्रतीक होता है।

सफेद गुलाब शांति और नई शुरूआत का प्रतीक माना जाता है।

गुलाबी गुलाब प्रशंसा और आभार का संकेत समझा जाता है।

पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का प्रतीक माना जाता है।

वहीं नारंगी गुलाब उत्साह, जुनून और आकर्षण का संकेत माना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़