World Music Day 2024: कब और क्यों हुई वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरूआत, जानिए इसका इतिहास
दुनिया के तमाम देशों के लिए 21 जून का दिन काफी अहम होता है। क्योंकि 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है और इसी दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मनाया जाता है। बता दें कि संगीत से भी हमारा मन-मस्तिष्क रिलैक्स होता है।
दुनिया के तमाम देशों के लिए 21 जून का दिन काफी अहम होता है। क्योंकि 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है और इसी दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मनाया जाता है। बता दें कि संगीत से भी हमारा मन-मस्तिष्क रिलैक्स होता है। संगीत हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को सुनना पसंद होता है। दिल और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए संगीत भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड म्यूजिक डे का क्या इतिहास है और इसे क्यों मनाया जाता है।
इतिहास
पहली बार साल 1982 में फ्रांस में विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। बता दें कि फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने संगीत के प्रति लोगों की दीवानगी और प्यार को देखते हुए वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाए जाने की घोषणा की थी। उस दौरान म्यूजिक डे को 'फेटे ला म्यूजिक' कहा जाता था।
कैसे मनाया गया पहला म्यूजिक डे
साल 1982 में सेलिब्रेट किए गए म्यूजिक डे को करीब 32 से अधिक देशों का समर्थन मिला था। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद से भारत समेत ग्रीस, रूस, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील औऱ दुनिया के तमाम देशों में 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाने लगा ।
उद्देश्य और महत्व
संगीत सुनने से व्यक्ति सुकून का एहसास करता है। यह सिर्फ एक मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे तन और मन के लिए भी फायदेमंद होता है। बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी संगीत को सेहत के लिए फायदमंद बताते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार, संगीत हमारे शरीर में बदलाव लाकर स्वास्थ्य में सुधार करने का काम करता है। वहीं जो लोग अवसाद और निराशा के शिकार होते हैं, उनके लिए भी संगीत एक बेस्ट थेरेपी है।दुनियाभर को संगीत के महत्व व उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।
अन्य न्यूज़