Good Friday 2026: शोक के दिन को क्यों कहते हैं 'गुड'? जानें इसका असली Reason और महत्व

Good Friday 2026
Instagram

आज यानी की 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। बता दें कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन लोग ईसा मसीह को याद करते हैं और चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं।

आज यानी की 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। बता दें कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन लोग ईसा मसीह को याद करते हैं और चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं। आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। कुछ जगहों पर इसको ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। गुड फ्राइडे के दिन लोग प्रभु यीशु के कष्टों को याद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व के बारे में...

गुड फ्राइडे का इतिहास

माना जाता है कि इस दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और उनको कई कष्ट दिए गए थे। वहीं अंत में क्रूस पर उनकी मृत्यु हो गई थी। ईसाई धर्म में इसको मानवता के लिए सबसे बड़ा बलिदान माना जाता है।

Good Friday

ऐसे में सवाल उठता है कि इतने दुखद दिन को 'Good' क्यों कहा जाता है। यहां पर Good का मतलब खुशी से नहीं बल्कि पवित्र और महान होता है। ईसाई मान्यता के मुताबिक इस दिन ईसा मसीह ने लोगों के पापों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। जिससे मानवता को मुक्ति का रास्ता मिला। इस कारण इस दिन को 'गुड फ्राइडे' कहा जाता है।

शोक का दिन है गुड फ्राइडे

बता दें कि गुड फ्राइडे का दिन शोक और प्रार्थना का दिन माना जाता है। इस दिन लोग चर्च में जाकर शांतिपूर्वक प्रार्थना करते हैं और ईसा मसीह के बलिदान को भी याद करते हैं। गुड फ्राइडे जश्न नहीं बल्कि सादगी और श्रद्धा का माहौल रहता है।

क्या करते हैं लोग

इस खास मौके पर उपवास किया जाता है और चर्च में विशेष प्रार्थना की जाती है। वहीं लोग इस दिन आत्मचिंतन करते हैं। गुड फ्राइडे का दिन हमें प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़