World Social Justice Day 2025: हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस, जानिए इतिहास

World Social Justice Day 2025
Creative Commons licenses/Flickr

हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों के बीच समानता और न्याय को बढ़ावा देना है। जिससे कि नागरिक सामाजिक और आर्थिक उन्नति कर सकें।

हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों के बीच समानता और न्याय को बढ़ावा देना है। इस दिन सामाजिक असमानता, भेदवाद, बेरोजगारी और मानवाधिकारों के हनन जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जाती है। क्योंकि असल में कोई देश तब विकास करता है, जब उसके नागरिकों को एक समान अधिक प्राप्त होते हैं। ऐसे में इस दिन का मकसद लोगों को समान अवसर प्रदान किया जाना है। जिससे कि नागरिक सामाजिक और आर्थिक उन्नति कर सकें। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व के बारे में...

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास

साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिन दुनियाभर में सामाजिक न्याय, एकजुटता और संसाधनों के समान वितरण को बढ़ावा के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस दिन को मनाए जाने का फैसला लिया गया। साल 2009 में पहली बार विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया था। यह दिन गरीबी, असमान व्यवहार और बेराजगारी कम की जरूरतों को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। 

थीम

बता दें कि साल 2025 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम 'सशक्तीकरण समावेशन: सामाजिक न्याय के लिए अंतर को कम करना' रखी गई है। इस साल की थीम लोगों को समान अवसर दिए जाने के बारे में हैं। फिर चाहे उनका कोई भी बैकग्राउंड हो।

All the updates here:

अन्य न्यूज़