Palak Chana Sabji Recipe: बच्चे पालक देख सिकोड़ते हैं नाक, इस Tasty Recipe से बनाएं पालक-चना, मांग-मांग कर खाएंगे

पालक में कैल्शियम, आयरन और विटामिन मौजूद होता है। इस समस्या से निकलने के लिए महिलाएं बच्चों के लिए पालक की पूड़ी, पराठा या फिर पकौड़ी बनाकर खिलाती हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी पालक खाने में मुंह बनाते हैं, तो आप बच्चों को पालक-चना की सब्जी बनाकर खिला सकती हैं।
घरों में जैसे ही खाने की मेज पर पालक का नाम आता है, तो सबसे पहले बच्चे अपनी नाक सिकोड़ने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल यह हो जाती है कि बच्चों को पौष्टिक सब्जी कैसे खिलाई जाए। पालक में कैल्शियम, आयरन और विटामिन मौजूद होता है। इस समस्या से निकलने के लिए महिलाएं बच्चों के लिए पालक की पूड़ी, पराठा या फिर पकौड़ी बनाकर खिलाती हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी पालक खाने में मुंह बनाते हैं, तो आप बच्चों को पालक-चना की सब्जी बनाकर खिला सकती हैं।
बता दें कि इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पालक का कसैलापन भी छिप जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पालन चने से बनने वाली सब्जी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
चना-पालक सब्जी रेसिपी
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक को उबाल लें।
फिर उसको छानकर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं।
इसका पेस्ट तैयार होने के बाद इसको एक कटोरे में निकाल लें।
फिर गैस ऑन करके कढ़ाई चढ़ाएं और दो चम्मच सरसों का तेल डालें।
तेल गर्म करने के बाद इसमें हींग, जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
फिर इसमें गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और धनिया डालकर मिलाएं।
अब थोड़ा सा पानी मिलाकर मसाले को 3 से 4 मिनट तक भूनें। जब तक मसाला तेल ने छोड़ने लगे।
इसके बाद दही और पालक की प्यूरी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
प्रेशर कुकर में कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाकर चलाएं।
2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें।
अन्य न्यूज़















